नमस्कार! मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में बेहतरीन नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट मुनाफा पिछले साल की तुलना में 28.1% बढ़कर ₹749 करोड़ हो गया है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण बेहतर रेवन्यू और मजबूत लाभ मार्जिन हैं। मझगांव डॉक का ऑपरेशंस से रेवन्यू 6.3% बढ़कर ₹2,929 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह ₹2,756 करोड़ था। इसके साथ ही, कंपनी के ईबिटडा (EBITDA) में 36.1% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹695 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग मार्जिन भी 18.5% से बढ़कर 23.7% हो गया है, जो कंपनी की लागत नियंत्रण और संचालन कुशलता का संकेत है।
रक्षा परियोजनाओं में प्रगति
मझगांव डॉक मुख्य रूप से भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाती है। कंपनी के प्रोजेक्ट 15B डेस्ट्रॉयर और प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट्स में अच्छी प्रगति हो रही है। “आत्मनिर्भर भारत” पहल के तहत कंपनी रक्षा अनुबंधों को समय पर पूरा करने और ऑर्डर बुक को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
बंपर डिविडेंड का ऐलान
कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। यह फैसला 27 अक्टूबर 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर 2025 तय किया गया है, और भुगतान 26 नवंबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
| RECORD DATE | DIVIDEND% | AMOUNTRs. | TYPE |
|---|---|---|---|
| 04 Nov 2025 | 120 | 6 | Interim |
| 19 Sep 2025 | 54.2 | 2.71 | Final |
| 16 Apr 2025 | 60 | 3 | Interim |
| 30 Oct 2024 | 231.9 | 23.19 | Interim |
| 20 Sep 2024 | 121.1 | 12.11 | Final |
शेयर प्रदर्शन
बात की जाए मझगांव डॉक के शेयरों के रिटर्न्स के बारे में तो, इस कंपनी के शेयरों ने अपनी निवेशकों को लांग टर्म में तगड़ा मुनाफ़ा बना करके दिया है। बता दें इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को बीते छह महीनों में 10% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं बीते एक साल में स्टॉक 34% चढ़ गया है। जबकि स्टॉक ने पाँच सालों में निवेशकों को 3180% का रिटर्न न दे मालामाल कर दिया है। इस कंपनी के शेयरों का 52 हफ़्तों के उच्चतम स्तर 3,775 रुपये का है और 52 हफ़्तों का न्यूनतम स्तर 1,918.05 है।
कैसे है कंपनी के फंडामेंटल्स
- Market Cap₹ 1,10,371 Cr.
- Current Price₹ 2,736
- High / Low₹ 3,778 / 1,918
- Stock P/E47.3
- Book Value₹ 221
- Dividend Yield0.62 %
- ROCE43.2 %
- ROE34.0 %
- Face Value₹ 5.00
- Sales₹ 11,873 Cr.
- Debt₹ 1.84 Cr.
- Sales growth12.2 %
- Profit after tax₹ 2,334 Cr.
- Return over 3years105 %
- Debt to equity0.00
- Return on equity34.0 %
- Promoter holding81.2 %
- EVEBITDA31.5
- Industry PE47.4
- Profit Var 3Yrs57.3 %
- Sales growth 3Years25.9 %
- Price to Earning47.3
- Return over 3months0.80 %
- Return over 6months-8.44 %
- Current ratio1.40
- Enterprise Value₹ 97,381 Cr.
- Profit growth-9.22 %
Read Also:
- Suzlon Energy Stock पर आई तगड़ी रेटिंग और ख़बर जाने डिटेल्स
- इस 54₹ का IT एंड हेल्थ Penny Stock में धमाल होगा 70₹ फ़िर 100₹ के पार
- Infosys ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, किया सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान, जाने रिकॉर्ड डेट कब?
- 380₹ का Semiconductor Stock करेगा मालामाल दिया 123% का रिटर्न
- Suzlon से तगड़ा Green Energy Stock जिसे मिला रेलवे से बड़ा ऑर्डर दिया 50 गुणा रिटर्न ?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल शेयर मार्केट की शैक्षणिक समझ के लिए है। हम यहाँ किसी भी ख़रीदारी और बिकवाली की सलाह प्रदान नहीं करते हैं। निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।
