Join WhatsApp Group!

यह 2 स्टॉक्स जिनमें LIC ने बढ़ाई हिस्सेदारी, FMCG सेक्टर की है, जल्दी जाने नाम

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका शेयर बाज़ार से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण ख़बर में, आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए FMCG सेक्टर में काम कर रही 2 ऐसी कंपनियों के बारे में बताने वाले हैं जिन कंपनी में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। चलिए जानते हैं आख़िर क्या है उन कंपनियों के नाम, कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति, कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के बारे में और कितना दिया है स्टॉक्स ने निवेशकों को रिटर्न। जानेगे पूरी जानकारी को विस्तार से तो चलिए शुरू करते हैं।

Tata Consumer Products पर LIC का भरोसा

बिलकुल आपको बता दे टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स में LIC ने अपनी हिस्सेदारी को 6.633% से बढ़ाकर 8.645% कर दिया है। जो की हिस्सेदारी में 2.012% की बढ़ोतरी है। जो कंपनी में लगभग 1.99 करोड़ इक्विटी शेयरों के बराबर है। यह निवेश 11 जुलाई 2025 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच किया गया। बता दे कि शुक्रवार को Tata Consumer का शेयर 0.60% की गिरावट के साथ ₹1154 के भाव पर बंद हुआ था।

स्टॉक का प्रदर्शन

वही बात की जाए Tata Consumer Products के स्टॉक के प्रदर्शन की तो, स्टॉक बीते एक महीने में 3.13% तक चढ़ा है। स्टॉक में बीते छह महीनों में महज 0.10% की गिरावट आयी है। बीते एक साल में यह स्टॉक करीब 18.25% तक चढ़ गया है, जबकि पिछले पाँच सालों के रिटर्न की बात की जाए तो स्टॉक ने 134% का रिटर्न निवेशकों को दिया है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,14,322 करोड़ रुपये है।

Dabur India में भी LIC का भरोसा

बता दे डाबर इंडिया में LIC ने अपनी हिस्सेदारी को 4.918% से बढ़ाकर 6.985% कर दिया है। जो की हिस्सेदारी में 2.067% की बढ़ोतरी है। यह निवेश 18 फरवरी 2025 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच किया गया। बता दे कि शुक्रवार को Dabur India का शेयर 0.86% की गिरावट के साथ ₹507 के भाव पर बंद हुआ था।

स्टॉक का प्रदर्शन

वही बात करे Dabur India के स्टॉक के प्रदर्शन की तो, स्टॉक ने बीते एक महीने में महज 1.45% और छह महीनों में महज 5.14% की तेजी दिखाई है। बीते एक साल में यह स्टॉक करीब 8.43% तक टूट गया है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 90,183 करोड़ रुपये है।

Read Also :

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल शेयर मार्केट की शैक्षणिक समझ के लिए है। यह किसी निवेश सलाह के रूप में नहीं दी गई है। निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।

Leave a Comment