Paytm Share Price: दोस्तों येदि आपने पेटीएम के ऑपरेटिंग कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के स्टॉक में निवेश किया है। तो आपको बता दे वैसे पेटीएम के शेयरो ने निवेशकों को काफ़ी ज़्यादा नुक़शान दिया है। बता दे स्टॉक पेटीएम का स्टॉक बाज़ार में अपनी IPO के ज़रिए 18 नवंबर 2021 को बाज़ार में 1560.80 रुपये के स्तर पर लॉच हुआ था लेकिन इस स्टॉक में गिरावट का दौर देखने को मिला स्टॉक 300 रुपये के भाव पर पहुंच गया। लेकिन अब स्टॉक में अब रिकवरी देखने को मिल रही है। स्टॉक में 8 महीनों में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की है। मई 2024 में स्टॉक करीब 300 के स्तर पर था, जो अब 1350 के ऊपर पहुंच चुका है। इस दौरान स्टॉक ने मार्च से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और कई सालों के उच्चतम स्तर तक पहुंचा है। इस तेजी से स्टॉक में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है।
स्टॉक के उतार-चढ़ाव और वर्तमान स्थिति
पेटीएम स्टॉक ने अपनी लिस्टिंग के बाद से काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। नवंबर 2021 में इसे अपने ऑल टाइम हाई 1961 का स्तर मिला था, जबकि मई 2024 में इसका ऑल टाइम लो करीब 310 तक गिरा था। अब स्टॉक निचले स्तर से 336 फीसदी ऊपर आ चुका है, लेकिन अभी भी आईपीओ प्राइस से नीचे है। चलिए जानते ही आख़िर क्या है इस स्टॉक में तेज़ी के पीछे के कारण।
तेजी के कारण
इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कंपनी ने अपने खर्चों को कई तरीकों से नियंत्रित किया है, जिससे मार्जिन बेहतर हुए हैं। इसके अलावा, एक्सिस सिक्योरिटीज ने स्टॉक के लिए खरीदारी की सलाह देते हुए 1470 तक लक्ष्य रखा है। इसी तरह सिटी ने 1500 का लक्ष्य दिया है। साथ ही, MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में नवम्बर में पेटीएम को शामिल किया जाना भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
कंपनी का भविष्य और निवेश के नजरिए
पेटीएम अपने फिनटेक क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरा है। भविष्य में कंपनी के राजस्व और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है। विशेषज्ञ मानते हैं कि निवेशकों को पेटीएम के शेयर पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि कंपनी का तकनीकी और वित्तीय सुधार इसे लंबी अवधि में लाभकारी बना सकता है। लेकिन आप किसी भी निवेश योजना बनाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से ज़रूर सलहा ले और एक बार ख़ुद से रिसर्च ज़रूर करें क्योंकि शेयर बाज़ार में रिसर्च बहुत आवश्यक है।
Quarterly Results
| Mar 2025 | Jun 2025 | Sep 2025 | |
|---|---|---|---|
| Sales + | 1,912 | 1,918 | 2,061 |
| Expenses + | 2,000 | 1,846 | 1,921 |
| Operating Profit | -89 | 72 | 140 |
| OPM % | -5% | 4% | 7% |
| Other Income + | -298 | 224 | 32 |
| Interest | 4 | 4 | 5 |
| Depreciation | 150 | 166 | 137 |
| Profit before tax | -542 | 126 | 30 |
| Tax % | 0% | 2% | 30% |
| Net Profit + | -545 | 123 | 21 |
| EPS in Rs | -8.46 | 1.93 | 0.33 |
Read Also:
- इस 54₹ का IT एंड हेल्थ Penny Stock में धमाल होगा 70₹ फ़िर 100₹ के पार
- 380₹ का Semiconductor Stock करेगा मालामाल दिया 123% का रिटर्न
- Suzlon से तगड़ा Green Energy Stock जिसे मिला रेलवे से बड़ा ऑर्डर दिया 50 गुणा रिटर्न ?
- Suzlon Energy में आएगी 41% की तेज़ी जानें 75₹ का टारगेट प्राइस
- इन 5 कंपनी में किया है Tata Mutual Fund ने इन्वेस्ट, स्टॉक पर रखें फ़ोकस!
- Suzlon Energy और Adani Green Energy: ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स पर निवेशकों की नज़र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल शेयर मार्केट की शैक्षणिक समझ के लिए है। हम यहाँ किसी भी ख़रीदारी और बिकवाली की सलाह प्रदान नहीं करते हैं। निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।
