Join WhatsApp Group!

₹250 के PSU Stock ने किया ₹3 के डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट कब!

₹250 के PSU Stock ने किया ₹3 के डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट कब!

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी किए हैं, जिनमें मुनाफे में 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कंपनी का समेकित नेट प्रॉफिट ₹189 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹291 करोड़ से कम है। तो चलिए जानते है डिविडेंड से जुड़ी पूरी जानकारी को विस्तार से।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी का परिचालन राजस्व ₹1,339 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹1,451 करोड़ था और इस तरह 7.7 प्रतिशत कम हुआ। कुल आय ₹1,436 करोड़ थी वहीं, तिमाही के दौरान ईबीआईटीडीए ₹406 करोड़ रही जो पिछले साल ₹533 करोड़ थी। परिचालन मार्जिन में भी गिरावट आई और यह 30.4 प्रतिशत पर आ गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 36.7 प्रतिशत था।

डिविडेंड की घोषणा

SCI बोर्ड ने इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर 30 प्रतिशत यानी ₹3 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। कुल डिविडेंड भुगतान लगभग ₹140 करोड़ के आसपास होगा।

EX DATERECORD DATEDIVIDEND%AMOUNTRs.
04 Sep 202505 Sep 202565.96.59
06 Sep 202407 Sep 202450.5
01 Sep 202302 Sep 20234.40.44
22 Sep 202224 Sep 20223.30.33
09 Sep 202011 Sep 20207.50.75

शेयर प्रदर्शन

SCI के शेयर NSE पर 7 नवंबर को 2.11 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹265.95 पर बंद हुए। बात की जाए स्टॉक के रिटर्न्स की तो, स्टॉक ने

  • पिछले 1 महीने में 19.73% का रिटर्न
  • पिछले 6 महीनों में 53.50% का रिटर्न
  • पिछले 1 साल में 16.99% का रिटर्न
  • पिछले 5 साल में 404.17% का रिटर्न
  • स्टॉक का 52-wk high 280.50 रुपये
  • स्टॉक का 52-wk low 138.26 रुपये

Read Also:

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल शेयर मार्केट की शैक्षणिक समझ के लिए है। हम यहाँ किसी भी ख़रीदारी और बिकवाली की सलाह प्रदान नहीं करते हैं। निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।

Scroll to Top